फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: खाटूश्याम मन्दिर पर दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मातेश्वरी भद्रकाली शक्ति पीठ पर हुआ भंडारा

Mon, 01 Jan 2024 05:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नववर्ष 2024 की शुरूआत सोमवार को पड़ने से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने साल के पहले दिन दर्शन और भंडारे का शुभफल प्राप्त किया। हाथरस में सहपऊ के श्री खाटू श्याम श्री गोवर्धन धाम मंदिर व मातेश्वरी भद्रकाली शक्ति पीठ पर मेला सा लगा रहा।
विज्ञापन
खाटू श्याम का श्रंगार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष 2024 के पहले दिन श्रद्धालुओं ने श्री खाटू श्याम श्री गोवर्धन धाम मंदिर व मातेश्वरी भद्रकाली शक्ति पीठ के दर्शन किए। वहां पर भक्तों ने भंडारा प्रसादी का वितरण किया।

विज्ञापन



खाटूश्याम के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
नववर्ष के प्रथम दिन सहपऊ के बिजलीघर रोड स्थित श्री खाटू श्याम श्री गोवर्धन धाम मंदिर पर बाबा के दर्शन को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे । मन्दिर पर भव्य फूल बंगला सजाया गया और छप्पनभोग लगाया गया । पूरे दिन मंदिर पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही । मंदिर समिति के रजत अग्रवाल ने बताया कि शाम को मंदिर पर भंडारा प्रसादी का वितरण हुआ।  भंडारा में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम की प्रसादी ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मातेश्वरी भद्रकाली शक्ति पीठ के दर्शन को दूर-दराज से पहुंचे भक्त
सहपऊ के प्रसिद्ध मन्दिर मातेश्वरी भद्रकाली शक्ति पीठ पर नववर्ष के प्रथम दिन मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं तांता लगा रहा । मां के भक्तों ने नववर्ष पर मंदिर परिसर में भण्डारे का आयोजन किया । भण्डारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया । सोमवार को वैसे भी मां भद्रकाली मन्दिर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ मां के दर्शन करने आती है। इस बार नववर्ष को पहला दिन भी सोमवार होने से मन्दिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने वाहनों कार, ट्रैक्टर-ट्राला आदि में सवार होकर मां के दर्शन को आए। भीड़ को देखते हुए वहां पर पुलिस भी काफी संख्या में मौजूद रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें