फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग को हाथरस जंक्शन से मेड़ू जाने वाली लाइन से जोड़ा जाएगा, सर्वे को मिली मंजूरी

Fri, 30 Jun 2023 10:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मेड़ू-हाथरस रेल लाइन पूर्वोत्तर रेलवे के ही अधीन आती है। दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक से जुड़ जाने के बाद अलीगढ़ से ट्रेन द्वारा मथुरा या कासगंज जाने वाले यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। इसके अलावा प्रयागराज से मथुरा जाने के लिए एक और वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकट भविष्य में अलीगढ़ से रेल द्वारा मथुरा जाने के लिए अब टूंडला या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग को हाथरस जंक्शन से मेड़ू जाने वाली रेल लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए तकरीबन डेढ़ किमी लंबी रेल लाइन का निर्माण होगा।  रेलवे बोर्ड ने इस नई रेल लाइन के सर्वे की मंजूरी दे दी है। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रंबधक सतीश कुमार ने शुक्रवार को दी।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा संसद सदस्यों के साथ सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई बैठक में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के प्रतिनिधि संजय पंडित की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में जीएम एनसीआर ने बताया कि सर्वे की मंजूरी बृहस्पतिवार 29 जून को ही दे दी है।

बता दें कि मेड़ू-हाथरस रेल लाइन पूर्वोत्तर रेलवे के ही अधीन आती है। दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक से जुड़ जाने के बाद अलीगढ़ से ट्रेन द्वारा मथुरा या कासगंज जाने वाले यात्रियों के समय की काफी बचत होगी। इसके अलावा प्रयागराज से मथुरा जाने के लिए एक और वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी, हावड़ा- दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, पटना राजधानी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, मंडुवाडीह सुपरफास्ट, शिवगंगा एक्सप्रेस का ठहराव भी अलीगढ़ जंक्शन पर किए जाने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें