फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिकंदराराऊ में बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 09 Nov 2024 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा में बृहस्पतिवार को डेंगू से एक किशोर की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। शुक्रवार को क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
बुखार - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुखार से पीड़ित कांशीराम टॉउनशिप मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी की शुक्रवार को मौत हो गई। वह तीन दिन से बुखार से पीडि़त थी।

विज्ञापन


नौरंगाबाद निवासी शमी वर्तमान में कासगंज रोड स्थित कांशीराम टॉउनशिप मोहल्ला में रहते हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी शगुफशा को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका उपचार क्षेत्र के अप्रशिक्षित चिकित्सक से करा रहे थे, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। हालत बिगड़ता देख परिवार के सदस्य उसे सीएचसी की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी पिता ने बताया कि बेटी को तीन दिन से बुखार आ रहा था, उसे दवा भी दिलाई थी। उन्होंने बताया है कि रुपये नहीं थे इसलिए खून की जांच नहीं करा सके।
विज्ञापन


डेंगू से मौत के बाद मोहल्ले में कराया छिड़काव
सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा में बृहस्पतिवार को डेंगू से एक किशोर की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। शुक्रवार को क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें