ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के किए गए निरीक्षण में केंद्राें के संचालन में लापरवाही सामने आई है। जिले के आठ आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए गए। इन केंद्रों पर तैनात कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय पर रोक लगा दी गई है।
विकास खंड सिकंदराराऊ के ग्राम पंचायत नरहरपुर दोस्तपुर, ग्राम अर्निया तलेसरा, ग्राम भगवंतपुर, मुरसान ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोरना चमरूआ, ग्राम जैतपुर, ब्लॉक सासनी के ग्राम पंचायत अमरपुर घना, ग्राम बिर्रा पंचायत एवं ब्लॉक सहपऊ के ग्राम थरौरा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका मिला। उक्त सभी सभी केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी एवं उनकी सहायिकाओं के मानदेय रोक लगा दी गई है। डीपीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि लगातार निरीक्षण कराए जा रहे हैं।