फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में नलकूप के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव मंस्याकलां में बुधवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह व्यक्ति मधुमक्खीपालन का कार्य करता था। मृतक व्यक्ति का शव एक नलकूप के सामने पड़ी चारपाई पर मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी गांव में पहुंच गए, उनमें कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गांव वेलरा भोपा मुजफ्फनगर निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र किशनपाल उम्र करीब 50 साल गांव मस्यांकलां में एक नलकूप पर रहकर मधुमक्खी पालन का कार्य करता था। बुधवार को नलकूप के सामने पड़ी चारपाई पर जब गांव के लोगों ने उपेंद्र का शव देखा तो पूरे गांव में उपेंद्र के मरने की खबर फैल गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर उपेंद्र के परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक के शव पर किसी भी तरह की चोट के निशान पुलिस को नहीं मिले। आशंका जाहिर की जा रही थी कि किसी कीटनाशक की वजह से उपेंद्र की मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसमें मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें