फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती को हरा-भरा कर जल संचयन का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धरती को हरा-भरा कर जल संचयन का दिया संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत धरती का शृंगार कार्यक्रम में किया गया पौधरोपण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के धरती का शृंगार कार्यक्रम के तहत गांव बुधू स्थित कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में पौधरोपण किया गया। इसमें स्कूल के प्रबंध तंत्र, शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रशांत यादव ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ आज जल संचयन की भी बेहद जरूरत है। धरती पर पानी की कमी को जल संचयन से रोका जा सकता है। ऐसे में सभी का कर्तव्य है कि वह पौधे लगाएं और जल संचयन भी करें। उन्होंने कहा कि धरती को हरा भरा बनाकर हम उसका शृंगार करें। जल संचयन के उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए अमर उजाला ने जो अभियान चलाया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। डॉ. यादव ने बच्चियों की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने अमर उजाला की इस मुहिम का हिस्सा बनने की सभी से अपील की। इस मौके पर प्रबंधक और अन्य बच्चों ने पौधरोपण किया। पौधरोपण से होने वाले फायदे भी इस मौके पर बताए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रवीण यादव, सुरेश पाठक, अस्मिता, शिवम शर्मा, सुरेश पाठक, प्रेमपाल, दिलीप, निक्की, लक्ष्मी यादव, चित्रांश शर्मा, राहुल, ललित कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें