फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Fri, 12 Apr 2024 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सासनी रेलवे स्टेशन परिसर में 12 अप्रैल की सुबह यात्रियों की नजर वहां पड़े एक शव पर गई। शव देखकर मौके पर सनसनी फैल गई और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के सासनी रेलवे स्टेशन पर 12 अप्रैल की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


सासनी रेलवे स्टेशन परिसर में 12 अप्रैल की सुबह यात्रियों की नजर वहां पड़े एक शव पर गई। शव देखकर मौके पर सनसनी फैल गई और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सासनी पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरविंद राठी का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें