फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊजी मेला : कलुआ पहलवान के दांव से सुखचैन चित

Tue, 26 Sep 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दाऊजी मेला में अखिल भारतीय कुश्ती बुर्ज दंगल के चौथे दिन छोटी व बड़ी 70 कुश्तियां लड़ी गईं। दो लाख 12 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती कलुआ पहलवान भारत केसरी एवं सुखचैन पहलवान भारत केसरी हरियाणा के बीच हुई। कलुआ पहलवान के दांव से सुखचैन पहलवान चित हो गए। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने काे मिला।
विज्ञापन




दंगल में रात एक बजे तक कई बेहतरीन कुश्तियां देखने को मिलीं। दो लाख 1 हजार रुपये की कुश्ती भारत केसरी प्रवेश पहलवान बहादुरगढ़ हरियाणा एवं युधिष्ठिर पहलवान दिल्ली के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। दो लाख 12 हजार रुपये की आखिरी कुश्ती कलुआ पहलवान भारत केसरी एवं सुखचैन पहलवान भारत केसरी हरियाणा के बीच हुई। कड़े मुकाबले में कलुआ पहलवान ने सुखचैन पहलवान को हराकर कुश्ती अपने नाम की।



इस अवसर पर संयोजक मुनेश पाल बघेल, दंगल अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, सह संयोजक दीपक चौधरी, सह संयोजक अंकित पहलवान, दंगल संरक्षक दिव्य कृष्णा चमत्कारी, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, स्वागताध्यक्ष राकेश शर्मा राजाजी, अजित शर्मा, दंगल मीडिया प्रभारी छोटू पुरोहित, अनिल प्रधान, रजत चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन







दंगल में नहीं आए हेमा मालिनी, सनी देओल

- अखिल भारतीय कुश्ती बुर्ज दंगल के आयोजकों ने दंगल के प्रत्येक दिन एक मंत्री के आने का दावा किया था। साथ ही, हेमा मालिनी व सनी देओल को भी बुलाने की बात कही थी। मगर सोमवार को आखिरी दिन तक कोई वीवीआईपी नहीं आया। इससे दंगल प्रेमियों को निराशा हुई। मेला उद्घाटन के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें