कोतवाली सदर इलाके में घंटाघंर स्थित किराने की दुकान से उठती लपटें।
- फोटो : संवाद
शहर के घंटाघर रोड बांस मंडी स्थित बॉबी किराना स्टोर में बृहस्पतिवार देर रात अचानक से शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि अफरा-तफरी मच गई। एसपी सहित पुलिस के अधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली सदर इलाके के शहर के बीचोबीच घंटाघर रोड स्थित बांसमंडी पर राजेंद्र कुमार की बॉबी किराना स्टोर के नाम से दो मंजिला किराने की दुकान है। दुकान में बृहस्पतिवार देर रात अचानक शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटे और धुंआ देखकर आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर मौके पर दमकल की कई गाड़ियां और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। तब तक आग ने पास में ही लगे बिजली पोल और दूसरी इमारतों को भी घेर लिया था। एसपी देवेश पांडे सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक के मुताबिक आग लगने से काफी कीमती सामन और नगदी जलकर खाक हो गई।