फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भट्टी पर काम करते हुए सिलेंडर में लगी आग, दो दुकानें जलकर हुईं खाक

Wed, 13 Mar 2024 05:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ रोड स्थित सलेमपुर के निकट मिठाई की दुकान में सिलिंडर में लगे पाइप से गैस का रिसाव हो गया, जिससे सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। चंद मिनटों में ही आग लपटों ने पड़ोस में स्थित सैलून को भी चपेट में ले लिया।
 
विज्ञापन
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड स्थित सलेमपुर के निकट 13 मार्च की दोपहर को सिलिंडर से गैस के रिसाव के चलते मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग से हलवाई की दुकान और एक सैलून जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल की मदद से आग को बुझा लिया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई और अनहोनी की आशंका को देखते हुए हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर यातायात को रोका। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन



कस्बा हसायन निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र भगवती प्रसाद की सिकंदराराऊ रोड स्थित सलेमपुर के निकट मिठाई की दुकान है। 13 मार्च की दोपहर को सिलिंडर में लगे पाइप से गैस का रिसाव हो गया, जिससे सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। चंद मिनटों में ही आग लपटों ने पड़ोस में स्थित यामीन पुत्र वाहिद के सैलून को भी चपेट में ले लिया। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तुरंत ही हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर यातायात को रोक दिया। लगभग आधा घंटे तक यातायात थमा रहा। हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सबमर्सिबल पंप की मदद से पानी का इंतजाम कर आग को बुझा लिया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें