फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या 

Sun, 29 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जमीन के विवाद में खातीखाना निवासी 21 वर्षीय युवक मुनेंद्र पाठक पुत्र स्व. त्रिलोकीनाथ पाठक की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका रक्त रंजित शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला। गोली युवक की आंख में लगी थी। देर रात एसपी घुले सुशील, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां पुलिस अधिकारियों पर बरस पड़ीं। मां के अनुसार पुलिस ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते उनके बेटे की हत्या हुई।
विज्ञापन


मृतक की मां मधु पाठक के अधिवक्ता लोकेश पाठक के मुताबिक खातीखाना स्थित दुर्गा वाला नौहरा की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन को लेकर दो पक्षों में बीते कई सालों से विवाद चल रहा है। कोर्ट में केस लंबित होने के अलावा दोनों पक्षों के बीच सदर कोतवाली थाने में कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। मधु पाठक के पति की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मुनेंद्र मधु का इकलौता बेटा था, जो गारमेंट की फैक्ट्री में काम करता था। मधु पाठक रविवार की शाम को गोवर्धन से लौटी थीं।

वह जैसे ही घर के अंदर घुसीं तो घर में अंधेरा था। उन्होंने अपने बेटे को आवाज दी, लेकिन जब कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने इधर-उधर देखा। उनकी नजर बाथरूम में पड़े मुनेंद्र के शव पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। मुनेंद्र का शव लहूलुहान हालत में था। चीखपुकार सुन मधु के घर के बाहर शहर के सैकड़ों लोग जमा हो गए। बेटे की हत्या से व्यथित मधु ने पुलिस अधिकारियों पर अपना आक्रोश निकाला और चीख-चीखकर पुलिस पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया। मधु ने कहा कि अगर पुलिस उनकी शिकायतों पर पहले ही गौर कर लेती तो यह नौबत नहीं आती।
विज्ञापन

-----
मैंने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। लोगों से भी बात की हे। मुनेंद्र की हत्या के मामले में परिजन जो भी तहरीर लिखकर देंगे, उसके मुताबिक मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

-डॉ. अरविंद कुमार, एएसपी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें