फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मरा हुआ समझ कुएं में फेंका, जिंदा निकला

Mon, 01 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस/ सादाबाद।
विज्ञापन
युवक को कुएं से निकालने का प्रयास करते फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित जवाहर गढ़ के खंडहरों के बीच कुएं से आगरा पुलिस ने सादाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से एक युवक को गंभीर घायल हालत में निकलवाया। उसे उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक  इस युवक को उसके साथ के ही लोगों ने पहले शराब पिलाई और फिर मारपीट करने के बाद उसे मरा हुए समझकर कुएं में फेंककर भाग गए। रविवार को पुलिस ने लोगों की सूचना पर इस युवक की  बाइक लावारिस हालत में हाइवे के किनारे से बरामद की थी। इस घटना के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


सादाबाद थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि आगरा के थाना एत्माद्दौला निवासी बौबी आगरा की एक चेन फैक्ट्री में काम करता था। इसी फैक्ट्री में आगरा के ही एक गांव का युवक भी काम करता है। दोनों के बीच आपस में काफी बेहतर संबंध थे। इसके चलते दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी शुरू हो गया। एसओ ने बताया कि इस बीच बौबी के अपने साथी की पत्नी से अवैध संबंध हो गए, जिसकी भनक उसके साथी को लगी तो उसने बौबी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। थाना प्रभारी के अनुसार इस घटना में पकडे़ गए युवक ने बताया कि रविवार को वह बॉबी को विश्वास में लेकर अपने कुछ साथियों के साथ सादाबाद ले आया और सभी ने मिलकर शराब पी। दोपहर करीब 12 बजे बॉबी के नशे में धुत हो जाने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे मरा समझकर करीब 50 फीट गहरे पुराने बंद पडे़ कुएं मे फेंक दिया।

बॉबी के घर नहीं पहुंचने पर घर वालों को चिंता हुई तो उन्हाेंने उसके साथी से संपर्क किया। यह युवक बॉबी के बारे में टालमटोल करने लगा। बॉबी के घरवालों को शक हुआ तो उन्हाेंने थाना एत्माद्दौला जाकर पुलिस को बॉबी के लापता होने की बात बताई, जिसके बाद एत्माद्दौला पुलिस ने सोमवार की तड़के इस युवक को दबोच लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बयां कर दी। एत्माद्दौला पुलिस सोमवार की सुबह आरोपी युवक को लेकर थाना सादाबाद पहुंची और सादाबाद पुलिस को पूरी बात बताई। आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची तो कुएं में से कराहने की आवाज सुनाई देने लगी, क्योंकि कुआं काफी पुराना और गहरा था तो मौके पर दमकल कर्मियों को भी बुलाया गया। रस्सी डालकर एक दमकल कर्मी को कुएं में उतारा गया। कुएं में घायलावस्था में पड़े बॉबी को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। आगरा पुलिस घायल बॉबी को अपने साथ आगरा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें