फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पर भड़की महिला जेई का कॉलर पकड़ा, गालीगलौज

Mon, 31 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
कस्बा मुरसान में विद्युत चेकिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कटिया डालकर बिजली चोरी मिलने पर एक महिला ने जेई के साथ जमकर गाली-गलौज और अभद्रता की और उनकी शर्ट का कॉलर पकड़ वहां से भाग जाने की धमकी दी। जेई ने इस मामले में थाना मुरसान में तहरीर दे दी है।             
विज्ञापन


31 जुलाई को जेई अजय कुमार, लाइनमैन सुनील कुमार, संविदाकर्मी अकरम, मुकेश व कृष्णा के साथ एक्सईएन द्वितीय खंड के निर्देश पर राजस्व वसूली व विद्युत चेकिंग कर रहे थे। वहां चेकिंग के दौरान पूर्व में विद्युत बकाया पर अस्थायी रूप से काटे गए कनेक्शनों को चैक करने पर टीम ने पाया कि कस्बे के मोहल्ला थाने वाला में एक व्यक्ति का घरेलू कनेक्शन अवैध रूप से कटिया डालकर बिना बिल जमा किए अवैध रूप से चल रहा है।

इस कारण कनेक्शन को काट दिया गया। आरोप है कि इसी दौरान उक्त व्यक्ति की पत्नी आ गई और उसने आते ही जेई अजय कुमार की शर्ट का कॉलर पकड़ लिया और जातिसूचक गालियां देते हुए हंगामा करने लगी। इससे जेई की शर्ट के बटन भी टूट गए।
विज्ञापन


इस महिला ने जेई को वहां से भाग जाने की भी धमकी दी। इस घटना के संबंध में जेई ने थाने में तहरीर भी दे दी है। जिस व्यक्ति के नाम कनेक्शन था, उस व्यक्ति व उसके बेटे पर भी महिला को उकसाने का आरोप लगाया गया है। जेई ने तहरीर में विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी, सरकारी कार्य     में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट व जाति सूचक शब्दों के साथ गाली गलौज की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें