फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास पर दंपति को वाहन ने रौंदा, मौत

Tue, 07 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
हादसे में दंपति की मौत के बाद जिला अस्पताल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर स्थित अपने खेत से लौट रहे गांव कपूरा के दंपति को सोमवार रात तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो लोगों की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


चंदपा थाना क्षेत्र के गांव कपूरा के रहने वाले बाबूलाल के मुताबिक उनके भाई बेनीराम पुत्र गनपत सिंह सोमवार रात को पत्नी अनार देवी के साथ खेतों पर गए थे। रात को काम खत्म कर दोनों बाईपास पर पैदल-पैदल घर आ रहे थे। तभी वाहन ने उन्होंने रौंद दिया। अनार देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अनार देवी और गनपत सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। यहां अनार देव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं डॉक्टरों ने गनपत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उनका उपचार शुरू कर उन्हें रेफर किए जाने की तैयारी शुरू कर दी। रेफर किए जाने से पहले ही गनपत सिंह ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाबूलाल की शिकायत पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें