फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापा, पांच दवाएं सील

Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक ने सासनी में की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस/सासनी। शासन से मिली सूची पर औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने मंगलवार को हाथरस और सासनी के दो मेडिकल स्टोर्स पर छापा मारा। इन मेडिकल स्टोर्स से दवाओं के दो नमूने लिए गए। खरीद बिल प्रस्तुत नहीं करने पर 360 ट्यूब और 1800  कैप्सूल सहित पांच दवाएं सील कर दी गईं। मेडिकल स्टोर्स संचालकों को सात दिन का नोटिस देकर अनियमितताओं को दूर करने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने बताया कि सासनी में कमला मार्केट स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर पर संचालक दाद, खाज, खुजली के 360 ट्यूब और 1800 लैपमॉक्स 250 कैप्सूल का खरीद बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। दवा विक्रेता को सात दिन का नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा हाथरस में घंटाघर स्थित हाथरस ड्रग हाउस पर भी छापेमारी की गई। यहां मेडिकल संचालक पांच दवाओं के खरीद बिल प्रस्तुत नहीं कर सका, जिन्हें सील कर दिया गया। यहां से दो दवाओं के नमूने भी लिए गए। यहां संचालक ने थोक कारोबार का लाइसेंस तो ले रखा था, लेकिन कारोबार नहीं किया जा रहा था, इसलिए चेतावनी दी गई कि वह या तो थोक का कारोबार करे, अन्यथा लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। सात दिन का नोटिस भी थमाकर स्पष्टीकरण मांगा गया और मिली अनियमितताआें को दूर करने के निर्देश दिए गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि शासन से मिली सूची के आधार पर मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें