फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने टेंपो को रौंदा, चाचा-भतीजे की मौत

Sat, 13 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। कलेक्ट्रेट के पास तेज रफ्तार टैंकर ने सवारियों से भरे टेंपो को पीछे से रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही जलेसर के रहने वाले युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में उसके चाचा ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। टैंकर चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। टेंपो में सवार घायलों की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। मुरसान पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलाें को जिला अस्पताल लाई। जहां घायलों में से एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से 55 वर्षीय घायल ने भी उपचार के बाद दम तोड़ दिया। हालांकि प्राण त्यागने से पहले वृद्ध अपने गांव का नाम पुलिस को बता चुका था। पुलिस ने जलेसर थाना क्षेत्र के गांव तक हादसे की खबर पहुंचाई। देर शाम मुरसान थाने पहुंचे परिवार के लोगों ने दोनों शवों की शिनाख्त चाचा-भतीजे के रूप में की। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे में मरने वाले युवक का नाम मोरध्वज पुत्र भूरी सिंह निवासी नगला गदाही, पोस्ट मीरा, थाना जलेसर, एटा है।
विज्ञापन


उपचार के दौरान दम तोड़ने वाला उसका चाचा बल्लू है। दोनों परिक्रमा के लिए गोवर्धन गए थे। दोनों गोवर्धन से मुरसान आए थे और मुरसान से हाथरस के लिए टेंपो में बैठे थे। टेंपो में पीछे की ओर बैठा होने के कारण मोरध्वज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शिखा बहादुर पुत्री राजबहादुर निवासी कथरिया, मुरसान भी घायल हो गईं। वह अपने गांव से हाथरस बीटीसी के प्रशिक्षण के लिए आ रही थीं।

हादसे में घायल होने पर उन्हें परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। शिखा के साथ टेंपो मे मौजूद उसके गांव के संजीव पुत्र देवेंद्र सिंह, मुरसान के छिपैटी मोहल्ला के ओमप्रकाश पुत्र रतनलाल और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी हादसे में घायल हुआ है। सभी का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। मुरसान एसओ प्रवीन कुमार के मुताबिक दोनों शवों की शिनाख्त करा ली गई है। दोनों रिश्तेदार हैं। शवाें का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। टैंकर और टेंपो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें