फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय के युवकों के बीच मारपीट, जमकर बोतलें चलीं

Wed, 06 Mar 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बारहसैनी में दो समुदायों के युवकों में होती मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला बारहसैनी में मंगलवार की सुबह दो समुदायों के युवकों में आपस में हुई मारपीट ने देखते ही देखते पथराव का रूप ले लिया। दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतलों की फिंकाई होते ही भगदड़ मच गई और पथराव शुरू हो गया। करीब 20 मिनट तक मोहल्ले में अराजकता की स्थिति रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को तितर-बितर कर दिया। कई लोगों को पुलिस कोतवाली भी ले आई। कोतवाली पर दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए, जिसके बाद उनके बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला बजरिया निवासी एक समुदाय के युवकों का ब्राह्मण पुरी निवासी दूसरे समुदाय के युवक  से विवाद हो गया। दोनों युवक मोहल्ला बाहसैनी के तिराहे पर आ गए, जहां दोनों के बीच मारपीट होने लगी। झगड़े की खबर फैलते ही दोनों पक्षों के काफी युवक मैदान पर आ गए और एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान एक समुदाय के युवक ने मोहल्ले में एक दुकान पर रखीं खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी उठा लीं और उन्हें फेंकना शुरू कर दिया। बोतलें सड़क पर गिरकर फूटने लगीं। चारों तरफ सड़क पर कांच ही कांच दिखने लगा। इधर, एक समुदाय के युवकों ने सड़क किनारे पड़ी ईंटें उठा लीं। पथराव चालू हो गया।

बोतलों की फिंकाई और पथराव होने से सड़क पर भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। महिलाएं छतों पर चढ़ गई और चीखने लगी। लगभग 20 मिनट तक अराजकता का माहौल रहा। पथराव और बोतलों के कांच से कई लोग घायल हो गए। घटना के लिए कुछ माह पूर्व आपस में हुए झगड़े को जिम्मेदार बताया जा रहा है। कोतवाली पर दोनों पक्षों के लोग काफी लोग पहुंच गए और आपस में समझौता कर लिया। कोतवाल डीके सिसौदिया ने कहा कि दोनों पक्षों में प्रकरण के बाद सभी लोग कोतवाली आ गए और समझौता लिखकर दे गए हैं, फिर भी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें