फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों में पथराव, फायरिंग से थर्राया बालापट्टी

Fri, 21 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
police officers on the spot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। मोहल्ला बालापट्टी में गुरुवार शाम मामूली विवाद में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और कई राउंड फायरिंग भी हुई। हालांकि कुछ देर बाद ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद हालात पर काबू पा लिया गया। एसपी समेत आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एसपी केशव चौधरी ने मौके पर उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। पुलिस ने उपद्रव के बाद भाग रहे नौ आरोपियों को घरों के अंदर और छताें से दबोचा। पुलिस ने कुल 45 आरोपियों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बालापट्टी का एक युवक गुरुवार को नाई के नगला में दूध लेने गया था। नाई का नगला के एक युवक ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की थी। युवक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि शुक्रवार सुबह आरोपी युवक बालापट्टी से होता हुआ अपने काम पर जा रहा था। तभी मारपीट के शिकार युवक ने अपने समुदाय के लोगों को इकट्ठा कर उसे घेर लिया।
विज्ञापन


उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बौखलाए नाई के नगला के युवक ने भी अपने साथी बुला लिए। आरोप है कि इन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में बालापट्टी के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दूसरी ओर से भी पत्थर फेंके गए। आधे घंटे तक जमकर पथराव और फायरिंग हुई। उपद्रव की सूचना पुलिस को मिल चुकी थी। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली, हाथरस गेट, मुरसान, चंदपा आदि थानों का फोर्स मौके के लिए रवाना कर दिया गया।

पथराव और फायरिंग के कारण आसपास के लोग घरों में दुबक गए और दुकानदार दुकान का शटर गिराकर भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर उपद्रवियों के पैर उखड़ गए। एसपी केशव चौधरी भी कुछ देर बाद मौके पर आ गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने घरों में दबिश देना शुरू कर दिया। छतों से होकर भाग रहे नौ लोगों को पुलिस ने दबोच लिया।

सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक एक पक्ष से रवि माहौर, संजय, रवि कुमार, प्रेमपाल, प्रेम कुमार, छोटेलाल और दूसरे पक्ष से नाजिम, मुस्तफा, मुख्तयार को गिरफ्तार किया गया है। मुस्तफा के पास से एक तमंचा और दो कारतूस पुलिस ने बरामद किए गए हैं। सदर कोतवाल मनोज शर्मा ने खुद वादी बनकर नौ नामजद और 36 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 325, 307, 504, 506 और सात क्रिमिनल लॉ अमेंडेंमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में दोनों पक्षों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- केशव चौधरी, एसपी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें