फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहुल की साइकिल मिली आरोपी का पिता फरार

Fri, 21 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अनूपशहर पुलिस द्वारा बरामद की गयी मृतक मैहुल की साइकिल। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
मेहुल हत्याकांड की तफ्तीश कर रही कोतवाली पुलिस को शुक्रवार शाम मोहल्ला मोरीगेट में मृतक की साइकिल मिली है। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी के परिजनों से पूछताछ की। वहीं आरोपी के पिता की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि चार दिन पहले दो दोस्तों ने सीएचसी में तैनात डॉ. भूपेंद्र के बेटे मेहुल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस मेहुल के पिता डॉ. भूपेंद्र सिंह को उस दुकान पर भी लेकर गई जहां आरोपियों ने मेहुल की हत्या से पहले कोल्डड्रिंक खरीदी थी।

पुलिस ने कोल्डड्रिंक बेचने वाले दुकानदार से भी डॉ. भूपेंद्र की बात कराई। वहीं पुलिस आरोपियों में से एक के पिता के मोबाइल की लोकेशन भी तलाश कर रही है। मेहूल के पिता ने एक आरोपी के पिता पर शक जताया। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और वारदात के वक्त की लोकेशन तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि वारदात के अगले दिन मोहल्ला मोरीगेट में आरोपियों ने मेहुल की हत्या के बाद उसकी साइकिल को लावारिस हालत में खड़ी कर दिया था जिसे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपने घर में खड़ा कर लिया था।

शुक्रवार शाम दुकानदार से मिली जानकारी पर पुलिस ने मेहुल के परिजनों की मौजूदगी में साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।  पुलिस ने आरोपी के घर गई और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें