फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के विवाद में जुदा हुए दो भाई

Mon, 09 Jul 2018 11:51 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला , हाथरस।
विज्ञापन
talaq
विज्ञापन
माता-पिता के विवाद में दो मासूम भाई एक-दूसरे से जुदा हुए तो बिलख उठे। कोतवाली हाथरस गेट में इस दृश्य को देख पुलिसकर्मियों की आंखों में भी आंसू छलक उठे। दंपती के बीच हुए समझौते के बाद एक बेटे को पिता के और दूसरे बेटे को मां के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों भाई पिछले सात महीने से पिता के साथ रह रहे थे।  
विज्ञापन


सोरों कासगंज निवासी युवक ने बीते दिनों पुलिस अधीक्षक घुले सुशील से शिकायत की। उसने कहा था कि उसकी शादी सोराें की ही एक लड़की से नौ साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। इनमें से एक सात साल का और दूसरा पांच साल का है। सात महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। दोनों बेटों को छोड़कर पत्नी हाथरस में अपने मामा के यहां रह रही है। पांच साल का छोटा बेटा मां से दूर रहने के कारण परेशान है। इसलिए उसे अपनी मां के सुपुर्द कर दिया जाए।

एसपी के आदेश पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पुलिस ने समझौते के प्रयास किए। इस दौरान दंपती के बीच तय हुआ कि बड़ा बेटा पिता के साथ और छोटा बेटा मां के साथ रहेगा। पिता को हर महीने बेटे के खर्च के लिए पांच हजार रुपये भी देने होंगे। तय समझौते के बाद दोनों बच्चों को अलग कर दिया गया। अलग होते ही पंाच साल का छोटा बेटा बिलख उठा। वह अपने पिता और भाई से अलग नहीं होना चाहता था। थाने में मौजूद हर कोई अलगाव के इस दृश्य को देखकर दुखी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें