फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी से बैग उठाकर भाग रहे दो टप्पेबाज दबोचे

Thu, 21 Dec 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
गाड़ी के इंजन से तेल टपक रहा है, इंजन से धुआं निकल रहा है... जैसे जुमले बोलकर गाड़ी से बैग और सामान पार करने टप्पेबाजों के गिरोह के दो सदस्यों को गुरुवार को भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों लोग गाड़ी से बैग उठाकर भाग रहे थे। भीड़ ने दोनों को जमकर धुना और कोतवाली पुलिस के  हवाले कर दिया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आगरा के जैनसन पिस्टन के स्वामी उमेश जैन गुरुवार को नगर में इंजन व्यापारी के यहां किसी काम से आए थे। जीटी रोड पर अपनी कार खड़ी करके वह व्यापारी से बातचीत करने लगे। जब वे वापस गाड़ी में आए तो दो लड़के जिनमें एक नाबालिग भी था, उनके पास आए। वह बोले कि आपकी गाड़ी के इंजन से धुआं निकल रहा है। उमेश जैन चोंक गए और वह गाड़ी से उतरने लगे।

तभी एक लड़के ने उनका गाड़ी में रखा बैग उठा लिया तथा भागने लगा। उमेश जैन ने शोर मचाया तो भीड़ ने दोनों टप्पेबाजों को पकड़ लिया। जब असलियत पता लगी तो भीड़ ने दोनों को जमकर पीटा और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

एक आरोपी ने अपना नाम शेखर निवासी कासगंज तथा दूसरे नाबालिग ने खुद का एटा का निवासी बताया। मामले को लेकर उमेश ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाल मनोज शर्मा के अनुसार दोनों लड़कों से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि कुछ माह पूर्व कचौरा के आयुर्वेदिक दवा निर्माता हरिओम गुप्ता की बस स्टैंड पर खड़ी गाड़ी से टप्पेबाजों ने तेल टपक रहा है बोलकर बैग उड़ा दिया था। बैग में आवश्यक कागजातों के अतिरिक्त उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी। अलीगढ़ रोड पर खड़ी कार पर रिवाल्वर टांगकर टप्पेबाज भाग गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें