फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोर मचाने पर युवक ने उसे पीट कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई। थाने में सुनवाई न होने के बाद गुरुवार को पीड़िता ने डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय पुत्री मंगलवार शाम को घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव निवासी एक युवक आ गया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर पड़ोस में ही रहने वाली उसकी चाची व अन्य लोग दौड़े, तो युवक और उसके साथियों ने सभी के साथ मारपीट की।

पिटाई से युवती के सिर में काफी चोट लगी। ग्रामीणों को देखकर युवक धमकियां देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत थाने में की तो कोई सुनवाई नहीं की गई। गुरुवार को डीएम प्रदीप कुमार को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें