फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग

Fri, 19 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पुलिस अधीक्षक अजयपाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में सभी कोतवाली प्रभारी एवं अन्य विंगों के प्रभारियों को दंगा नियंत्रण के बारे में प्रशिक्षण दिलाया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हैंड ग्रेनेड, रबर की गोली एवं आंसू गैस के गोले छोड़ने का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे जिले में किसी भी आपात स्थिति से सफलता पूर्वक निपटा जा सके।
विज्ञापन

जाम, पथराव और उपद्रव जैसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस फोर्स को तैयार करने के लिए यह प्रशिक्षण दिलाया गया। सभी कोतवाली के प्रभारियों को एवं रिजर्व पुलिस बल के जबानों को विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया। एसपी ने बताया कि लंबे समय से इस प्रकार का प्रशिक्षण नहीं होने के कारण इन हथियारों का सही इस्तेमाल करने में पुलिस के जवानों को आने वाले समय में आपात स्थिति में दिक्कत हो सकती है। प्रशिक्षण के दौरान एएसपी अजय शंकर राय, सीओ सिटी प्रीति सिंह सहित सभी कोतवाली प्रभारी एवं आरआई आदि मौजूद रहे।
चाकू सहित एक पकड़ाहाथरस। कोतवाली हाथरस पुलिस ने अरमान पुत्र छोटे खान निवासी किला खाई को पकड़ा है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें