फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर सराफ को जान से मारने की धमकी

Fri, 22 Apr 2016 12:21 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। नगला अलगर्जी स्थित एक ज्वैलर्स के मालिक विजय कुमार वर्मा ने पुलिस से शिकायत करते हुए एक अपराधी किस्म के युवक पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 10 दिसंबर 2015 को उनकी दुकान राधा रानी ज्वैलर्स का शटर काटकर चोर लाखों रुपये का सोना-चांदी ले गए थे। वर्मा ने एक युवक पर चोरी में शामिल होने का शक जताया था। चार महीने में इस चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। पुलिस ने वर्मा के कहने पर भी इस आरोपी से पूछताछ नहीं की। आरोपी अब सराफ को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


विजय कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके यहां हुई चोरी का खुलासा अभी तक पुलिस ने नहीं किया है। शातिर किस्म का आरोपी युवक उन्हें तभी से सरेआम बेइज्जत कर रहा है। कई बार वह थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हल्का इंजार्च ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। वर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर को करीब 12 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी आरोपी अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगा। एसओ केपी सिंह का कहना है कि सराफ को मिली धमकी को गंभीरता से लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें