फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बंद मकान में घुसे चोर, ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी

Sat, 21 Nov 2026 10:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों के ताले और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर सात से आठ लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान ले गए। 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में गांव नयाबांस स्थित जैन बगीची के पास शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद मकान से लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रवीण कुमार गर्ग ने बताया कि नयाबांस में उनका पुराना मकान है, जिससे करीब 100 से 150 मीटर दूर उनका पानी का प्लांट है। उन्होंने पानी के प्लांट के ऊपर ही नया मकान बनवाया है, जिसमें दिवाली से पहले गृह प्रवेश हो चुका था। पुराने मकान का सामान धीरे-धीरे नए मकान में शिफ्ट किया जा रहा था, जिसके चलते वहां अभी भी कीमती सामान रखा था।

प्रवीण गर्ग ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह पुराने मकान पर घूमकर गए थे, तब सब ठीक था और मुख्य दरवाजा बंद था। शनिवार सुबह करीब सात बजे बच्चे पुराने मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। परिवार के लोग अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। प्रवीण ने बताया कि चोर करीब सात से आठ लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस टीम को छानबीन के लिए लगाया गया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें