फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 26 Jun 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। गृहक्लेश के कारण एक महिला ने रविवार सुबह मथुरा रोड पर गांव हतीसा के निकट ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महिला की मृत्यु के बाद मौके पर पहुंचे उसके मायके वालों ने जमकर हंगामा काटा और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षाें की रजामंदी से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। 
विज्ञापन


उर्मिला देवी पत्नी राकेश कुमार की उम्र 46 साल थी। सुबह सात बजे मथुरा से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे उर्मिला देवी ने कूदकर अपने प्राण त्याग दिए। उर्मिला के शव को लेकर जब उनके ससुरालीजन अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंचे। तभी मायके वाले भी आ गए और हंगामा करने लगे। परिजनों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। कहा कि ससुराली पिछले कई सालों से उर्मिला को परेशान कर रहे थे। मायके वालाें के विरोध के कारण करीब दो घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। बाद में कुछ बुजुर्ग लोग बीच में आए और दोनों पक्षाें को समझाकर शांत किया जिसके बाद शव का दाह संस्कार हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें