फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, दो सिपाही घायल

Wed, 30 Mar 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिटाई से घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कोतवाली के ग्राम दरियारपुर में बुधवार की सुबह हुये झगडे़  के दौरान पुहंची पुलिस को ही ग्रामीणों ने पथराव कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दो सिपाही घायल हो गये। एक पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट में कई घायल हो गये।  
विज्ञापन


बता दें कि गांव निवासी तिलक सिंह सुबह अपने घर पर काम कर रहे थे। तभी गांव निवासी राजेन्द्र, जितेन्द्र, प्रवीन कुमार, थान सिंह, अनिलकुमार, देवेन्द्र सिंह, शीलेन्द्र तथा चार अज्ञात आये तथा उनके सर पर लोहे की पाईप का जोरदार प्रहार किया। उनको बचाने चचेरे भाई रामप्रकाश आये तो उन्हें भी पीट कर गिरा लिया। घटना की सूचना पर तत्काल अगसौली ुपलिस पहुंच गई तथा आरोपियों को पकड़ा तो वे पुलिस पर ही हमलावर हो गये। पहले तो जीप पर पथराव किया और उसके पश्चात सिपाहियों उमेश, अरवेश को घायल डाला। इस दौरान बाकी के सिपाहियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। खून से सिपाहियों की वर्दी रंग गई। बाद में फोर्स घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के संबंध में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें