फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, शव का गुपचुप अंतिम संस्कार

Thu, 15 Feb 2018 12:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नारई में मंगलवार की रात एक विधवा की हत्या कर चोरी-छिपे उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव वालों से जानकारी मिलने पर घर आए मृतका के पुत्र ने कोतवाली में इस मामले में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि मकान हड़पने के लिए मृतका के देवर, उसकी पत्नी और उसके पुत्र ने हत्या की है।

गांव नारई निवासी भूरी देवी (45 वर्ष) पत्नी भगवती प्रसाद अकेली रहती थी। उसका पुत्र घनश्याम परिवार के साथ मैनपुरी जिले के कुरावली में भट्ठे पर काम करता है। मंगलवार की रात को भूरी देवी के देवर खूबी प्रसाद, देवरानी गुड्डो और देवर के बेटे रिंकू ने उसकी हत्या कर दी और दिन निकलने से पहले उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


मां के मरने की खबर उसके बेटे को भी नहीं दी। गांव वालों ने घटना की सूचना घनश्याम को दी तो वह गांव पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मां का अंतिम संस्कार हो चुका था। घनश्याम ने तहरीर में कहा है कि जिस मकान में उसकी मां अकेली रहती थी, उसको हड़पने की खातिर उसकी मां की हत्या की गई है।
विज्ञापन


सुबह सात बजे यह सूचना पुलिस के पास आई थी। इसके बाद यूपी 100 की गाड़ी को गांव में भेजा गया था, लेकिन तब तक महिला का अंतिम संस्कार हो चुका था। घनश्याम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जाएगी। 
- मनोज शर्मा, कोतवाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें