मुरसान में छात्रों के दो गुटों में हुए झगडे़ के बाद मौके पर क्ष्ातिग्रस्त बाइक। दूसरे चित्र में मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
मुरसान में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवकों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। इतना ही नहीं दो बाइकें भी इस पथराव में क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मारपीट में चार युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
रविवार की दोपहर हाथरस से मुरसान की ओर जाने वाली ट्रेन में छात्रों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद एक युवती को लेकर हुआ। एक युवक ने जब युवती पर फब्तियां कसीं तो दूसरे ने इसका विरोध किया। इस बात पर मुरसान स्टेशन पर भी छात्रों के बीच मारपीट हुई। उसके बाद खुटीपुरी मोड पर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनमें पथराव होने लगा, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यहां पर हुए हंगामे की सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार युवकों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मौके से दो बाइकें भी बरामद की हैं।
तीन बाइक मौके से मिली हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया है। चार युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
-एनपी सिंह, प्रभारी कोतवाली मुरसान