फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से दो पक्षों में जमकर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से दो पक्षों में जमकर फायरिंग
विज्ञापन

0 मामूली विवाद में तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
0 गांव के लोग एकजुट हुए तो बाइकें छोड़कर भाग निकले हमलावार
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा।
दो दिन पहले जमीनी विवाद में हुई फायरिंग में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस की लापरवाही एक बार फिर से सामने आ गई। मामूली विवाद में कार्रवाई नहीं करने के चलते शनिवार रात कुछ लोगों ने दूसरे गांव जाकर जमकर फायरिंग कर दी। विवाद में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
गांव करनापुर निवासी राजेंद्र कुमार और गांव बौठा जमालपुर के सुरेशचंद्र के बीच 18 सितंबर को पैर नहीं छूने की बात को लेकर विवाद हो गया था। सुरेशचंद्र ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।12 अक्तूबर को राजेंद्र के परिवार के लोगों ने सुरेशचंद्र के पुत्र अमित को घेरकर विवाद किया। इस मामले की सूचना भी पुलिस को दी गई, लेकिन फिर भी चुप्पी साधे रही। सुरेशचंद्र का आरोप है कि शनिवार रात साढ़े सयात बजे गांव करनापुर के राजेंद्र के पुत्र मनोज, पंकज, मिंटू, गुड्डू अपने साथी विनीत कुमार आदि को लेकर उनके घर के सामने आ पहुंचे और पुत्र अमित को बुलाकर उस पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन

अमित शोर मचाता हुआ भागा तो आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने और अमित का शोर सुनकर गांव करनापुर के तमाम लोग भी शोर मचाते हुए मौके की ओर दौड़े तो आरोपी अपनी दो बाइकें मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। गांव के लोगों ने बाइकों में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले ही कार्रवाई की गई होती हो हमलावरों के हौंसले इस तरह बुलंद नहीं होते कि वह दूसरे गांव आकर फायरिंग न करते। पुलिस ने लोगों को शांत किया और बाइकें थाने ले आई। सुरेशचंद्र ने बताया कि वह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें