फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध छात्र ने छोड़ा घर

Sun, 13 Aug 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
Student - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हाथरस। पिता की डांट से क्षुब्ध एक छात्र ने घर छोड़ दिया है। छात्र के लापता होने से परिजन बेहाल हैं और उसे जगह-जगह तलाश रहे हैं। रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली।  
विज्ञापन

दरअसल, आवास-विकास कॉलोनी के रहने वाले अंकित शर्मा ने इस साल यूपी बोर्ड के इगलास के एक कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम आने पर पिता सीताराम शर्मा ने समझा कि वह फेल हो गया। इस पर उन्होंने बेटे को जमकर लताड़ दिया। सीताराम शर्मा के मुताबिक 13 जून को उनके बेटे अंकित को उनकी डांट-फटकार बर्दाश्त नहीं हुई और वह उसी दिन से लापता है। सीताराम शर्मा के मुताबिक 18 वर्षीय अंकित डांट के बाद घर छोड़कर कहीं चला गया है।

एक फैक्ट्री में काम करने वाले सीताराम का कहना है कि बाद में उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि अंकित परीक्षा में पास हो गया था, न कि फेल। वह बेटे को डांटने को लेकर खुद को कोस रहे हैं। उन्होंने अंकित को खोजने के लिए दिन-रात एक कर दिया। 13 जून के  बाद से उससे संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सीताराम शर्मा ने जब बेटे को काफी खोज लिया और  वह नहीं मिला तब उन्होंने पुलिस  से शिकायत की। कोतवाली  पुलिस ने अंकित की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक   वह अंकित का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें