फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में कब्रें तोड़ने से तनाव

Fri, 24 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में कब्रें तोड़ने पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई सरकार बनने के बाद जिले की शांति को पलीता लगाने के नापाक मंसूबे थम नहीं रहे। कस्बे के पुरदिलनगर मार्ग पर रेलवे फाटक से आगे बने अब्बासी समाज के कब्रिस्तान में गुरुवार की रात को शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। कई पक्की कब्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह वारदात कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह रईस अब्बासी अपने मरहूमों की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए तो उन्होंने देखा कि सन् 1966 में दफनाए गए कई लोगों की पक्की कब्रों के ऊपरी हिस्सों पर चोट मार उनको ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने इसकी सूचना अब्बासी समाज के अन्य लोगों को भी दे दी।

खबर फैलते ही काफी लोग कब्रिस्तान में पहुंच गए। इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही सीओ राकेश वशिष्ठ पुलिस फोर्स के साथ कब्रिस्तान पहुंच गए। लोगों का गुस्सा शांत कर उन्हें कोतवाली ले आए। इस मामले में रईस अब्बासी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


एहतियातन मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है। कस्बे में यह कब्रिस्तान काफी पुराना है। यहां अब्बासी बिरादरी के लोगों को दफनाया जाता रहा है।

यह कृत्य कायराना है। ऐसे तत्वों का शीघ्र पता लगा उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। कुल तीन पक्की कब्रों के साथ तोड़फोड़ की गई है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

- राजवीर सिंह, निवर्तमान कोतवाल सिकंदराराऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें