फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर दरोगा से मारपीट, हंगामा

Tue, 17 May 2016 11:54 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महौ में पुलिस से अभद्रता की घटना के बाद मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। शाम होते ही शराबी सड़क, दुकान या किसी होटल, ढाबे पर शराब पीने लगते हैं। हाथरस जंक्शन पुलिस ने ऐसे ही कुछ शराबियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने दरोगा से मारपीट कर दी, जिससे वहां अच्छा-खासा हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद हाथरस जंक्शन थाने का पूरा फोर्स मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


एसओ हाथरस जंक्शन अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि गांव महौ में एक शराब के ठेके के सामने घर में कुछ लोग शराब पिलाने का गोरखधंधा चलाते हैं। इसकी खबर पर थाने के दरोगा वहां गए थे। घर में शराब पी रहे लोगों को उन्होंने रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने दरोगा के साथ पहले तो गाली-गलौज की, बाद में उनके साथ अभद्रता की। घर की महिलाएं भी सड़क पर आ गईं और अभद्रता करने लगीं। हमला करने वाले सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही इन सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें