फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में लड़की की हत्या कर शव स्कूल में लटकाया

Fri, 03 Mar 2017 11:33 PM IST
सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
स्कूल में शव मिलने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज रोड पर कपसिया मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कमरे के रोशनदान से शुक्रवार की सुबह एक लड़की का शव लटका हुआ देख अफरातफरी मच गई। लड़की गांव नगला जलाल की रहने वाली थी और स्कूल में तैनात एक अध्यापक से उर्दू भाषा की ट्यूशन पढ़ने कभी-कभार जाती थी। मृतका के पिता ने छेड़छाड़ के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया है।
विज्ञापन

स्कूल के अध्यापक मोहम्मद जियाउर्रहमान ने प्रतिदिन की तरह स्कूल का गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो पाया कि बरामदे के समीप कमरे के रोशनदान पर  गांव नगला जलाल निवासी सोनी का शव लटक रहा था। सोनी के दुपट्टे से ही उसे फंदा लगाया गया था। शव देखते ही अध्यापक के होश उड़ गए और वह भागते हुए बीआरसी केंद्र पहुंचा। उन्होंने इस घटना की जानकारी एबीएसए और अन्य अधिकारियों को दी। 
परिजनों ने बताया कि 18 वर्षीय छात्रा इंटरमीडिएट पास थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे सोनी गांव से एक किमी दूर स्कूल के लिए आई थी। खबर फैलते ही परिजन गांव से आ गए और वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी पुत्री की किसी ने छेड़छाड़ के बाद हत्या कर शव को स्कूल के रोशनदान से उसी के दुपट्टे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें