फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में किसान को  गोली मार दो लाख लूटे

Mon, 13 Nov 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
लूट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिकंदराराऊ स्थित स्टेट बैंक से दो लाख रुपए निकाल कर पत्नी-बेटे संग बाइक से सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर लौट रहे किसान को अगसौली-वाजीदपुर मार्ग पर रोक कर दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। विरोध करने पर किसान के हाथ में गोली मार दी और तमंचे की बट मारकर उसकी पत्नी को घायल कर दिया। किसान के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव रायपुर वाजीदपुर निवासी किसान इतवारी लाल का स्टेट बैंक में केसीसी खाता है, जिससे उसने दो लाख रुपये निकाले। रुपये थैले में रख वह अपने पुत्र योगेन्द्र तथा पत्नी जलदेवी के साथ बाइक पर बैठ कर गांव चल दिया। बाइक योगेंद्र चला रहा था। लुटेरों ने यहीं से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। अगसौली के बाद जैसे ही वह वाजीदपुर मार्ग पर मुड़े कि गांव भटीकरा से आगे दो लुटेरों ने ओवरटेक कर अपनी बाइकें उसकी बाइक के आगे अड़ा दी। योगेन्द्र के बाइक रोकते ही दो बदमाश इतवारी लाल की कनपटी पर तमंचा लगा कर रुपयों भरा बैग छीनने लगे।   इतवारी ने विरोध किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली इतवारी के हाथ में लगी। इधर पत्नी जल देवी ने विरोध किया तो उसके हाथ पर तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया गया। इसके बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए अगसौली की तरफ भाग गए। इतवारी ने बताया कि सभी बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे थे। आशंका है कि लुटेरे स्थानीय थे तथा पहचान छिपाने की गरज से मुंह को ढके हुए थे। मामले को लेकर योगेन्द्र ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।  पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें