फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम का पता नहीं लगने से परिवार बेहाल

Thu, 02 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
लापता शुभम माहेश्वरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के दिल्ली वाला चौक निवासी सीए छात्र शुभम माहेश्वरी का 14वें दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। परिजन शुभम की तलाश में एक से दूसरे जिले में भटक रहे हैं। गुरुवार को भी परिजनों ने टप्पल, जट्टारी आदि जगहों पर पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


शुभम की याद में परिजनों का हाल-बेहाल है। खासकर परिवार की महिलाएं तो सदमे की हालत में हैं। उनके आंसू रुक नहीं रहे, जबकि परिवार के पुरुषों की हिम्मत भी अब जवाब देने लगी है। उनके पास सिवाय पुलिस के आश्वासन पर भरोसा करने के दूसरा कोई चारा नहीं बचा है। रात-दिन परिवार का हर शख्स यही दुआ कर रहा है कि किसी भी तरह शुभम सकुशल घर लौट आए। 

इधर, शुभम के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का पहुंचना जारी है। भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शुभम के घर पहुंचे और उनके पिता अंबरीष माहेश्वरी से मुलाकात की। एसोसिएशन की तरफ से भी इस बारे में शासन-प्रशासन के अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने भी शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में अंबरीष माहेश्वरी के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


हरसंभव मदद का भी भरोसा दिलाया। कांग्रेसियों ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ है। शुभम का पता लगाने के लिए पार्टी की तरफ से जो भी जरूरत होगी, वह सहयोग दिया जाएगा। शुभम के पिता ने बताया कि उनकी दिल्ली और नोएडा पुलिस के अधिकारियों से फोन पर बात हुई है। पुलिस अधिकारियों ने यही बात कही है कि उनकी टीमें लगातार शुभम का पता लगाने में जुटी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही कोई सुराग मिल जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें