इंटरनेट पर मौजूद दिल्ली की एक सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने शहर के एक मशहूर डाक्टर को ठगी का शिकार बनाया। आनलाइन डिमांड पर एजेंसी ने जिस नौकरानी को भेजा वह पहले ही दिन सुबह का नाश्ता खिलाने के बाद 52 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गई।
डॉक्टर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने नौकरानी, एजेंसी सहित दो अन्य के विरुद्ध धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है।
डॉ. एमसी गुप्ता के अनुसार उनकी पत्नी के घुटनों का हाल ही में इलाज हुआ है। घरेलू कामकाज के लिए उन्होंने दिल्ली के बदरपुर स्थित काजल प्लेसमेंट सर्विस प्रोवाइडर एजेंसी से संपर्क किया। एजेंसी ने 25 जुलाई को एक नौकरानी पिंकी कुमारी निवासी माखन, पोस्ट तिताली, कोसमां, असम और एजेंसी कर्मी सुखीराम को उनके घर भेजा।
पिंकी कुमारी ने आते ही घर का कामकाज संभाल लिया। पहले ही दिन सुबह उसने नाश्ता बनाकर सभी को खिलाया और दिन के खाने की तैयारी शुरू कर दी। एजेंसी ने डॉक्टर गुप्ता को काजल की 16 महीने की तय नौकरी के एडवांस के रूप में 52 हजार रुपये साथ आए सुखीराम को देने के लिए कहा। रुपये लेकर सुखीराम चला गया।
कुछ देर बाद ही पिंकी कुमारी भी लापता हो गईं। डॉक्टर गुप्ता को ठगी का अहसास हो चुका था, फिर भी उन्होंने एक दिन पिंकी का इंतजार किया।