फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में तलाशी अभियान

Mon, 04 Jan 2016 11:39 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आतंकियों की ट्रेनों में धमाके करने की धमकी के बाद स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ट्रेनों में चेकिंग की जा रही है और यात्रियों के समान की तलाशी भी ली जा रही है। सोमवार को सिटी और हाथरस जंक्शन स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया गया। प्लेटफार्म पर भी यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

जीआरपी ने दिल्ली से कानुपर जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से चेकिंग की। वहीं लंबे रूट की सभी ट्रेनों में जवानों ने संदिग्ध दिखने वाले लोगों और सामान के बारे में पूछताछ की। लोगों से पूछा गया कि उन्होंने कोई संदिग्ध वस्तु तो नहीं देखी। इससे पहले रविवार को भी आतंकी हमले के बाद जिले भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया था। खुफिया तंत्र को चौकन्ना किया गया है।
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर दिल्ली से निकलकर देशभर के कोने-कोने के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें से कई का यहां स्टॉपेज भी है। सोमवार को किसी ट्रेन को विशेष रूप से जांच के लिए नहीं रुकवाया गया लेकिन स्टॉपेज पर रुकी ट्रेन के अंदर जाकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें