फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दुकान और घर जले

Mon, 04 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में आग लग जाने से एक दुकान और एक घर जल गया। दुकान   और घराें में रखी पूरी संपत्ति जल गई।
विज्ञापन

बरवापट्टी थानाक्षेत्र के  रामपुर बरहन निवासी मुकुंदी की खानगी बाजार में जलपान और शीतल पेय पदार्थों की दुकान है। दुकान मालिक मुकुंदी रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए।
आधी रात में दुकान से आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और इसकी सूचना दुकानदार को भी दी। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, दुकान में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू भी मौके पर पहुंचे थे।
दूसरी घटना विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गौरी श्रीराम के माधोपुर टोले में हुई। इस गांव के निवासी प्रहलाद के घर में सुबह तकरीबन आठ बजे चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था, तभी चिनगारी छिटककर टाट पर गिरी और उनके घर में आग पकड़ लिया। उनके घर में रखे आभूषण, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरत के  सामान जल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें