फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पहुुंची रूसी महिला, हिंदुस्तानी पति पर लगाया क्रूरता का आरोप

Thu, 06 Sep 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
molest
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बिसावर के मोहल्ला मुकुंदपुर निवासी विदेशी मूल की महिला ओलगा गौतम ने 100 नंबर पर फोन कर पति द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस पति विजय गौतम को थाने ले आई हालांकि वह इन आरोपों से इनकार करता रहा। दूसरी ओर महिला ने शाम को थाने में इस मामले में तहरीर दी। 
विज्ञापन


तहरीर में कहा गया है कि वह रूस की रहने वाली है। उसने बिसावर निवासी विजय गौतम पुत्र श्यामलाल से 26 जून 1997 को मथुरा में रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह किया था। उसके पति को पहले से यह जानकारी थी कि उसके बच्चे नहीं हो सकते पर बाद में इसी बात को लेकर वह उसे परेशान करने लगा और दूसरे शादी की धमकी देने लगा।

उसका पति उसे छोड़ना चाहता है। पांच सितंबर की सुबह 10 बजे उसे उसके पति ने लात-घूंसों से मारा पीटा और उसके कागजात भी फाड़ दिए। उसने धमकी दी कि तू अपने देश चली जा। उसे वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए रुपये नहीं दिए। पति ने उसके 20 हजार डॉलर भी हड़प लिए, जिनकी भारत मे अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। कोतवाली के निरीक्षक क्राइम शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी से पूरे मामले की जानकारी ली गई है।
विज्ञापन


वहीं पति विजय गौतम ने बताया कि 1997 में वह रूस के किर्गिस्तान की राजधानी बिस्केट में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उनकी मुलाकात हुई। वह एक-दूसरे को चाहने लगे और मथुरा आकर शादी कर ली। विजय गौतम ने बताया कि उसके पास अपनी जमीन है और वह अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते हैं। उनके द्वारा अपनी पत्नी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है।

पिछले पांच साल से वह पत्नी के वीजा की अवधि निरंतर बढ़वा रहे हैं। वहीं बातचीत में ओलगा ने बताया कि उसका पति उसके साथ पशुओं की तरह व्यवहार करता है। आज तक मुझे भारत की नागरिकता नहीं दिलवाई है। निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने ओलगा को काफी समझाया, लेकिन उसने कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसे 50 हजार रुपये दिलवाए जाएं, जिससे वह भारत की नागरिकता ले सके। फिलहाल दोनों दंपती के बीच समझौता नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें