सिपाही बेटे का शव देखते बिलख पड़े उसके पिता राकेश रावत।
- फोटो : अमर उजाला
फीरोजाबाद में शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी पुलिस कर्मी रवि रावत का शव शनिवार देर शाम घर आने पर बड़ी संख्या में आस-पास के मिलने वाले एवं संबंधियों की भीड़ लग गई।
परिवार के लोगों का शव आने के बाद करुणक्रंदन से बुरा हाला था। मिलने-जुलने वाले सभी पीड़ित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाने के प्रयास कर रहे हैं। रवि के पिता राकेश रावत स्थानीय रोडवजे के हाथरस डिपो में टीएसआई हैं। इससे घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के रवि की हत्या खनन माफिया ने ट्रैक्टर ट्राली उसके ऊपर चढ़ाकर की थी।
देर शाम तक मिलने जुलने वाले उक्त युवक के अंतिम संस्कार कराने की तैयारी कर रहे थे। जिससे परिजनों को राहत प्रदान की जा सके। मृतक के पीछे उसके दो मासूम बच्चे भी हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।