हाथरस जंक्शन पुलिस ने 11 साल की किशोरी को ट्यूशन के बहाने घर बुलाकर तीन महीने तक दुष्कर्म करने के आरोपी को दबोच लिया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को उसके रिश्ते का भाई ट्यूशन पढ़ाने के बहाने ब्लू फिल्म दिखाने लगा और फिर उसने छात्रा का यौन शोषण शुरू कर दिया। तीन महीने तक आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर अपना शिकार बनाता रहा। 14 सितंबर को परिजनों को आरोपी की हैवानियत का पता चल गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 और 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक आरोपी गुलशन को उस समय दबोच लिया गया, जब वह सोमवर को गांव आने के बाद फिर भागने की फिराक में था। मालूम हो कि शादीशुदा आरोपी छात्रा का दूर के रिश्ते में भाई लगता है। आरोपी ने पत्नी के गर्भवती होने के बाद किशोरी को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर बुलाना शुरू किया और ब्लू फिल्म दिखाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। जब भी छात्रा ने आरोपी के शोषण का विरोध किया तो उसने छात्रा के माता-पिता की हत्या करने की धमकी देकर उसे मुंह बंद रखने को कहा।