फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Sun, 07 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत इगलास रोड पर शनिवार की देर रात बाइक सवार हमलावरों ने एक पहलवान पर गोलियां बरसा दीं। हमले में पहलवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई। आनन-फानन पहलवान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रहे थे। खबर लिखने तक इस मामले में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि मूल रूप से अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव अखैपुर के निवासी भोला पहलवान यहां इगलास अड्डा पर रहते हैं। वह यहां धाऊ बाग बगीची पर पहलवानी करते हैं। बताते हैं कि उनकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है, जिसे लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। शनिवार की देर रात वह बगीची के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ लोग वहां आए और उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसके बाद बाइक सवार यह लोग वहां से भाग गए। भोला पहलवान के तीन गोलियां लगी हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

भोला पहलवान को लहूलुहान हालत में बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर्स ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव था। हाथरस गेट कोतवाल रजनेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे और घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। कोतवाल का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें