फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोपार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जला

Sun, 07 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला/ हाथरस/सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के जीटी रोड स्थित मोहल्ला नगला लाला में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से ऑटोमोबाइल्स की दुकान में आग लग गई। आग से तीन बाइकों समेत हजारों रुपये के स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए। वहीं, पास ही ब्यूटी पार्लर तक आग के पहुंचने से वहां भी भारी नुकसान हो गया। सूचला पर रात में दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बता दें शंकरलाल की नगला लाला में बाइक स्पेयर पार्ट्स की बड़ी दुकान है। शुक्रवार रात शंकरलाल ने सामान्य रूप से दुकान बंद की तथा घर चला गया। रात्रि में किसी कारणवश दुकान से आग की लंबी-लंबी लपटें उठने लगीं। इसे देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। थोड़ी ही देर में भीड़ एकत्रित हो गई और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। थोड़ी ही देर में आग राजुकमार के ब्यूटी पार्लर तक पहुंच गई। इसके बाद सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गई तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से स्पेयर पार्ट्स की दुकान में रखीं तीन बाइकें और हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, ब्यूटी पार्लर में भी आग से कुछ नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें