फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों की गाड़ी का पीछा कर रही पीआरवी पर हमला

Thu, 31 May 2018 12:13 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
आगरा रोड पर पशु चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई यूपी 100 की पीआरवी वैन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो भैंसों को चोरी कर भाग रहे पशु चोरों का जब यूपी 100 की पीआरवी ने पीछा किया तो पशु चोरों ने अपनी गाड़ी को तेजी से ब्रेक लगा दिए। इससे यूपी 100 की गाड़ी उनकी गाड़ी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। चोरों का हौसला इतना बुलंद था कि उन्होंने अपनी गाड़ी बैक की और पुलिस की क्षतिग्रस्त गाड़ी को दोबारा टक्कर मारी और आसानी से मौके से निकल गए। इस वारदात में पीआरवी में मौजूद पुलिसकर्मियों को हल्की चोट भी आई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

     
यूपी 100 की पीआरवी (पुलिस रेस्पांस व्हीकल) संख्या 1120 में तैनात एचसीपी पूरन सिंह के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 1.30 बजे वायरलेस पर दो भैंस चोरी कर टाटा मैजिक में ले जाने की सूचना मिली। उस समय चालक भूपेंद्र, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और होमगार्ड हरेंद्र उनके साथ मौजूद थे। बताया गया कि पशु चोर आरपीएम स्कूल के रास्ते से हाईवे की ओर जा रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस उनका पीछा कर रही है।

यह संदेश मिलने पर यूपी 100 की पीआरवी कपूरा चौराहे पर मुस्तैद हो गई। 2.15 बजे पीआरवी को टाटा मैजिक आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पशु चोर भाग निकले। यूपी 100 की पीआरवी ने मैजिक का पीछा शुरू कर दिया। पीआरवी तेजी से मैजिक का पीछा कर उसके नजदीक पहुंच गई। इसी दौरान पशु चोरों ने तेजी से ब्रेक लगा दिए और पीछे दौड़ रही पीआरवी उनकी में जा घुसी। तेज आवाज के साथ हुए हादसे से सकपकाए पुलिसकर्मी इससे पहले कुछ समझ पाते, शातिर पशु चोरों ने तेजी से अपनी गाड़ी को बैक किया और पीआरवी में कई टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि वह फिर से पशु चोरों का पीछा न कर सके। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें