फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली जाने से गुस्साए लोगाें ने लाइनमैन के दांत तोड़े

Fri, 24 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। इन-दिनों बत्ती गुल होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटौती के अलावा छोटे-बड़े फॉल्ट से भी कई इलाकों में दो से तीन घंटे तक बत्ती का गुल रहना अब आम बात हो गई है। गुरुवार रात को कांशीराम कॉलोनी में बिजली गुल होने पर वहां फॉल्ट को ठीक करने पहुंचे लाइनमैन को लोगों ने घेर लिया। दो युवक अपना आपा खो बैठे और उन्होंने मारपीट कर लाइनमैन के दांत तोड़ दिए। इस मामले की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की गई है।
विज्ञापन


लाइनमैन प्रदीप सैनी का कहना है कि वह फॉल्ट ठीक करने गया था। दो युवकों ने मोहल्ले में रंग जमाने के लिए उसे पीट दिया। मुंह पर किए गए प्रहारों के कारण उसे दांत टूट गए। मारपीट की सूचना पर विद्युत विभाग के जेई विनोद तोमर और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कर्मचारी शुक्रवार सुबह सदर कोतवाली पहुंचे और शिकायत की।

कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवकों का कहना है कि कई घंटे से बिजली नहीं आने से टाउनशिप के लोग परेशान थे। क ई बार फोन मिलाने पर लाइनमैन पहुंचा था, जिससे लोगों का पारा चढ़ गया था। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें