फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत 

Tue, 02 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
train
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खड़ग का नगला के रहने वाले 22 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र भीकम सिंह की मंगलवार सुबह ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। हाथरस जंक्शन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


प्रमोद स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी से कहासुनी होने पर वह मंगलवार सुबह संगम एक्सप्रेस से शिकोहाबाद जा रहा था। धौरपुर पुलिस चौकी के पास प्रमोद अचानक ट्रेन से गिर पड़ा। हादसे में उसके पैर और सिर में गहरी चोट आई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

संगम एक्सप्रेस के कुछ देर बाद ट्रैक से गुजरी मुरी एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक के पास शव पड़ा होने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। रेलवे स्टेशन से मीमो थाने भेजा गया। इसके बाद जंक्शन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के मुताबिक मौत हादसे के कारण हुई। किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें