फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा : खड़ी कार को बस ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 02 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस। घने कोहरे के कारण आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर लहरा चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को सामने से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में कार में सवार एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। चालक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। परिवार के सदस्य हरिद्वार से अस्थि विर्सजन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के लक्ष्मण तलैया निवासी शकुंतला देवी पत्नी रमेश चंद्र का हाल ही में निधन हो गया था। सोमवार को शकुंतला देवी के पति रमेश अपने भाई सरवन कुमार और राजेश कुमार पुत्रगण दुर्गाप्रसाद व बहन रानी पत्नी स्वर्गीय मुकेश कुमार निवासी झांसी व भाभी सावित्री पत्नी राजेश के साथ शकुंतला देवी की अस्थियों के विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। शाम चार बजे परिवार के सदस्य कार से ग्वालियर के लिए चले। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह हाथरस पहुंचे।

बाईपास पर सड़क किनारे कार खड़ी कर सभी लोग कुछ देर के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की मुजफ्फरनगर डिपो की बस ने कार को रौंद दिया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आरोपी चालक बस छोड़कर भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 63 वर्षीय सरवन कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे में उमेश पुत्र बुद्धा निवासी किला का ताल, संजू पुत्र नारायण, राजेश पुत्र दुर्गाप्रसाद, पप्पू पुत्र राजेश, सावित्री पत्नी राजेश, सनी पुत्र मुकेश निवासी लश्कर सूबे की गोथ, ग्वालियर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल कार के चालक राजेश शर्मा पुत्र रमेश शर्मा को आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे में घायल पप्पू की शिकायत पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें