फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर अलाव ताप रहे युवक को गोली मारी

Sun, 04 Feb 2018 12:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
shot fire
विज्ञापन
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव बिसाना में देर रात घर के बाहर बैठकर ताप रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


बिसाना निवासी अंकुर लवानिया (25 वर्ष) पुत्र मनोज लवानिया शनिवार की देर रात अपने घर के बाहर आग जलाकर ताप रहा था। आरोप है कि तभी कुछ लोग वहां आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

मौके पर काफी भीड़ लग गई। चंदपा कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। घायल को तुरंत बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे नाजुक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। हमलावरों की संख्या चार-पांच के लगभग बताई जा रही है, जिनमें से दो को घायल ने पहचान भी लिया है। उसने पुलिस को इन दोनों के नाम भी बताए हैं। देर रात तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें