नाबालिग का रास्ता रोककर युवक ने की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
झोझूकलां- बिरहीकलां अप्रोच रोड स्थित एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा ने एक युवक पर रास्ता रोककर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो उक्त युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।